फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP College Varanasi: 10 दिन बाद खुला यूपी कॉलेज, हत्यारोपी मंजीत का ऑनलाइन पोर्टल किया गया ब्लॉक

Tue, 31 Mar 2026 04:21 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या की वारदात के 10 दिन बाद कॉलेज खुला। वहीं आरोपी मंजीत का ऑनलाइन पोर्टल ब्लॉक किया गया है। ऐसे में एकेडमिक कागज जैसे कि रिजल्ट, मार्कशीट, प्रवेश पत्र, परीक्षा फॉर्म नहीं निकाले जा सकेंगे। 
विज्ञापन
यूपी कॉलेज का मुख्य गेट। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के 10 दिन बाद यूपी कॉलेज खुला। हत्या के आरोपी मंजीत चौहान के ऑनलाइन पोर्टल को ब्लॉक कर दिया गया। अब उससे मंजीत के कोई भी एकेडमिक कागज, जैसे कि रिजल्ट, मार्कशीट, प्रवेश पत्र, परीक्षा फॉर्म आदि नहीं निकाले जा सकेंगे। वहीं अब उसके निष्कासन की कागजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अगले दो दिनों में निष्कासन हो सकता है।

विज्ञापन


सोमवार को गेट पर छात्र-छात्राओं की आईडी चेक करके ही परिसर में प्रवेश दिया गया। गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। सूर्य की क्लास की ओर सिर्फ विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को जाने की अनुमति दी गई। सोमवार को सिर्फ पीजी की कक्षाएं खोली गईं, जबकि यूजी की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से ही चलीं। एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी (एग्रीकल्चर), बीएड और बी.लिब कोर्स की कक्षाएं ऑफलाइन चलाई गईं।

इसे भी पढ़ें; UP News: मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- छात्रों के लिए पाठयक्रम ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी बहुत जरूरी

विज्ञापन

कॉलेज खुलते ही ज्यादातर छात्र घटना स्थल और छत की ओर पहुंचे। जिस रास्ते मंजीत भागा, उस छत से कूदने की जगह का मुआयना करते रहे। काफी देर तक यही चर्चा करते रहे कि आखिर इतनी आसानी से हत्या कर वह भाग कैसे पाया। कई छात्र उस स्थान का वीडियो भी बनाते दिखे। क्लासरूम में क्षमता के मुकाबले 70 फीसदी छात्र-छात्राएं पहुंचे। जिनके पास वैध आईडी कार्ड नहीं था, उन्हें परिसर में प्रवेश से रोका गया।

प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार सुरक्षा के साथ कोई लापरवाही नहीं होगी। कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से कई छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड संबंधित शिक्षक द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई और उपस्थिति का पूरा विवरण उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

20 मार्च को हुई थी हत्या

यूपी कॉलेज में बीते 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की बीए के छात्र मंजीत ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्लासरूम के सामने उसने चार गोलियां मारीं। इसके बाद कैंपस से लेकर भोजूबीर की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। दुकानें बंद कराई गईं। कई दिनों तक चले धरने के बाद सूर्य के दोस्तों और हॉस्टल के छात्रों की मांगें मानी गईं और विरोध स्थगित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें