फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम हुआ मालामाल: 30.31 करोड़ की गृहकर वसूली से बनाया रिकॉर्ड, सरकार के राजस्व में हो रही वृद्धि

Sun, 25 Sep 2022 11:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम की टीम ने शहर में वृहद अभियान चलाकर गृहकर बकाएदारों को नोटिस जारी किया था। इस अभियान के कारण नगर निगम के राजस्व वसूली में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई। 
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने शहर में वृहद अभियान चलाकर गृहकर बकाएदारों को नोटिस जारी किया था। इस अभियान के कारण नगर निगम के राजस्व वसूली में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई। नगर निगम ने 31 अगस्त तक कुल 30.31 करोड़ रुपये का बकाया गृहकर वसूला।

विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त राजीव राय ने बताया कि एक अप्रैल 2021 से 31 अगस्त 2021 तक निगम की आय महज 17.03 करोड़ रुपये थी। जबकि इस वर्ष एक अप्रैल से 31 अगस्त तक यह आय बढ़कर 30.31 करोड़ रुपये हो गई। जो अब तक की रिकार्ड वसूली है। इस अभियान के तहत व्यवसायिक भवनों, प्रतिष्ठानोें, होटलों और घरों का असेसमेंट कराया गया। बहुत से प्रतिष्ठान पूर्व के निर्माण के अनुसार कम गृहकर का भुगतान कर रहे थे। जांच के बाद इन भवनों का मुल्यांकन सही कराया गया तथा इन्हें बकाया गृहकर जमा करने की नोटिस जारी की गई। राजीव राय ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। इसके लिए निगम ने सात टीमों का गठन भी किया है, जो जोनवार कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें