फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम सदन की डिजाइन बनाएं और पाएं एक लाख तक का इनाम, देशभर से लोग लेंगे हिस्सा

Sat, 30 Dec 2023 05:12 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रतियोगिता के आधार पर नगर निगम सदन का नक्शा फाइनल होगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने के साथ ही डिजाइन फाइनल होगी। विजेता को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी डिजाइन के आधार पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम सदन के निर्माण के लिए देशभर से डिजाइन मांगी गई है। इसके लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके आधार पर डिजाइन फाइनल होगी। इसके लिए दस बिंदु पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने के साथ ही डिजाइन फाइनल होगी। विजेता को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसी डिजाइन के आधार पर निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में नगर निगम सदन की कार्यवाही टाउनहाल में होती है। पूर्व में जहां पर सदन था वहां पर अब रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का निर्माण हो चुका है। वर्तमान में नगर निगम परिसर के पीछे भवन बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। 3000 वर्गमीटर में इसका निर्माण कराया जाएगा। 300 लोगों की क्षमता का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सदन होगा। डिजाइन फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
देश भर से डिजाइन मांगे गए हैं। बेस्ट डिजाइन के लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। - मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन


निर्धारित दस बिंदुओं के लिए नंबर
डिजाइन फाइनल के लिए दस बिंदुओं पर 100 नंबर दिए जाएंगे। सभी बिंदुओं के लिए अलग अलग नंबर निर्धारित किए गए हैं। डिजाइन के कांसेप्ट, विजन और ऑब्जेक्टिव के लिए 15 नंबर, थ्रीडी व्यू का कांसेप्ट प्लान के लिए 20 नंबर, फार्म और डिजाइन डेवलपमेंट के लिए 15 नंबर, साइट एनालिसिस के लिए 15 नंबर, कास्ट कटिंग टेक्निक के लिए 10 नंबर, यूज टू इको फ्रेंडली मैटेरियल के लिए 5 नंबर, रिसाइकिल एंड रियूज के लिए 5 नंबर, इनोवेटिक टेक्निक के लिए 5 नंबर, एनर्जी सेविंग टेक्निक के लिए 5 नंबर, गृह रेटिंग सिस्टम के लिए 5 नंबर निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें