फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जेल में किसानों से मिले MLC एवं सपा जिलाध्यक्ष, लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग, दी ये चेतावनी

Fri, 19 May 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान चौकाघाट स्थित जिला कारागार में बंद किसानों से मिले। 
विज्ञापन
MLC आशुतोष सिन्हा एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव (लक्कड़ पहलवान) शुक्रवार को जेल में बंद किसानों से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन

वाराणसी में रोहनिया क्षेत्र के बैरवन मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर एवं आवासीय नगर बसाने के नाम पर किसानों की सहमति के बिना जिला प्रशासन एवं विकास प्राधिकरण के द्वारा बलपूर्वक किए गए कब्जे के प्रयास की कार्यवाही के दौरान विरोध कर रहे किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज करते हुए फर्जी मुकदमे लाद कर जिला कारागार वाराणसी में निरुद्ध किया गया है।
यह भी पढ़ें- Haj Yatra 2023: बनारस के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, हज खर्च में 18,299 रुपये की होगी बचत, जानिए कैसे?
विज्ञापन

शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान चौकाघाट स्थित जिला कारागार में बंद किसानों से मिले। 
विज्ञापन

किसानों पर किए गए पुलिस जुल्म एवं बर्बर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराते हुए बिना शर्त मुकदमा वापसी की मांग की है। दोषी अधिकारियों एवं वीडीए कर्मियों पर कार्यवाही की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावित किसानों से वार्ता कर कोई उचित हल नहीं निकाला जाता है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और निर्णायक आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें