फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra 2023: बनारस के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, हज खर्च में 18,299 रुपये की होगी बचत, जानिए कैसे?

Fri, 19 May 2023 12:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने लखनऊ रवाना होने वाले हज यात्रियों के लिए 3,60,348 रुपये हज खर्च तय किया है। जबकि वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले हजयात्रियों के लिए 3,78647 रुपये हज खर्च तय था।
विज्ञापन
हज यात्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस इंबार्केशन से हज पर जाने वाले जायरीन अब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसे में अब हज खर्च में 18,299 रुपये की बचत होगी। बनारस के जायरीन की उड़ान आठ जून से शुरू होनी है।

यह भी पढ़ें- Haj Yatra 2023: अब लखनऊ से मदीना के लिए उड़ान भरेंगे बनारस के जायरीन, 16 जिलों के हजयात्रियों में निराशा

विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने लखनऊ रवाना होने वाले हज यात्रियों के लिए 3,60,348 रुपये हज खर्च तय किया है। जबकि वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले हजयात्रियों के लिए 3,78647 रुपये हज खर्च तय था। गो फर्स्ट की फ्लाइट लगातार निरस्त होने की वजह से अब वाराणसी इंबार्केशन से जाने वाले 16 जिलों के हजयात्रियों को लखनऊ से रवाना किया जाना है। ऐसे में वाराणसी इंबार्केशन से जाने वाले 2559 हजयात्रियों की हज शुल्क में 18,299 रुपये की बचत होगी। राज्य हज समिति के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि बनारस के हज यात्रियों को 8 जून से 19 जून तक मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें