फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नमो घाट पर उमड़ी भीड़ तो राजघाट से पड़ाव तक पांच किलोमीटर लंबा जाम, डीसीपी की गाड़ी भी फंसी

Sun, 29 Nov 2026 10:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

काशी तमिल संगमम के दूसरे दिन रविवार शाम नमो घाट पर भीड़ बढ़ने से राजघाट से पड़ाव तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल का वाहन भी फंस गया। यातायात सामान्य कराने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
वाराणसी, डीसीपी की गाड़ी फंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम के दूसरे दिन रविवार शाम नमो घाट पर उमड़ी भीड़ ने यातायात व्यवस्था की रफ्तार थाम दी। राजघाट से पड़ाव तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम का आलम यह रहा कि नमो घाट से निकल रहे डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल का वाहन भी इसमें फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उनके वाहन को जाम से बाहर निकाला। शाम पांच बजे से सात बजे तक वाहन रेंगते रहे। इससे राहगीरों और वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बैरिकेडिंग के बाद बढ़ा वाहनों का दबाव
रविवार शाम करीब पांच बजे नमो घाट की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। काशी तमिल संगमम देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग अपने निजी वाहनों से घाट पहुंच रहे थे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने नमो घाट की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे घाट पहुंचने वाले लोगों के सामने पार्किंग को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।

Trending Videos
विज्ञापन

राजघाट से पड़ाव तक लगी वाहनों की कतार
नमो घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ पड़ाव की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ता गया। नतीजा यह हुआ कि राजघाट से पड़ाव के बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाइक, ऑटो, कार और बसें जाम में फंसती चली गईं। देखते ही देखते करीब पांच किलोमीटर के दायरे में यातायात ठप हो गया।

जाम में फंसे डीसीपी, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि नमो घाट से निकल रहे डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल का वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। काफी देर तक वाहन जाम में फंसा रहा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर उनके वाहन को बाहर निकलवाया। वहीं, जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी भी जुटे रहे। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण देर शाम तक यातायात सामान्य कराने की कोशिश जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें