फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुब्रतो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा वाराणसी मंडल, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 17 May 2024 01:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: 66वें मिनट में शारिक ने गोल कर टीम का स्कोर 3-2 कर जीत दिलाई। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल शुक्रवार को विकास इंटर कालेज और गुरु गोविंद सिंह इंटर कालेज बीच मैच खेला जा रहा है।
विज्ञापन
खेल के दौरान खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में खेली जा रही प्रादेशिक सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल जीतकर वाराणसी मंडल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही विकास इंटर कॉलेज की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम को 3-2 से हराया।

विज्ञापन


विज्ञापन


लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखा। खेल के 10वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 1-0 की बढ़त दिला दी। अठारहवें मिनट में वाराणसी मंडल के आयुष ने गोल कर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में 55वें मिनट में वाराणसी मंडल के शारिक ने गोल कर टीम का स्कोर 2-1 कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें