फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: राजनीतिक दलों के रोड शो पर निगाह रखें अधिकारी, DM बोले-कोई भी सूचना प्रेक्षकों से न छिपाएं

Fri, 17 May 2024 01:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाय। स्वास्थ्य विभाग से मतदान में प्रयोग की जाने वाली मेडिकल किट के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमित सिंह नेगी, व्यय प्रेक्षक अजीत डैन और पुलिस प्रेक्षक संजय कुमार सैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि सबसे जरूरी है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को फालो किया जाए। इसके अलावा मीडिया हैंडलिंग अच्छी तरह मैनेज किया जाय। राजनीतिक दलों के स्टार कैंपेनर आएंगे उनके रोड शो आदि पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मजबूत कोआर्डिनेशन के साथ सतर्क निगाह रखेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी प्रकार भी कोई अनियमितता हो। अन्य किसी प्रकार की चीजें संज्ञान में आएं तो तुरंत इसकी सूचना बिना किसी संकोच के मेरी जानकारी में लाएं। कोई भी सूचना छिपाई न जाए। पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ भी जानकारी मिलती तो आब्जर्वर के संज्ञान में जरूर लाएं।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम चुनाव की पूरी जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि कुल लगभग 36 लाख जनसंख्या के सापेक्ष लगभग 31.30 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 694 कुल ग्राम पंचायत हैं। जनपद में कुल 1224 मतदान केंद्र 3043 बूथ हैं। कंट्रोल रूम से 24 घंटे लगातार शिफ्टवार मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें