फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: छठ के गीतों में खो गईं फ्रांस की लिया, तीन दिन के व्रतियों की भक्ति देख हुईं भावुक

Sun, 15 Nov 2026 07:48 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

फ्रांस से वाराणसी आईं लिया पहली बार छठ पूजा में शामिल हुईं। राजा घाट पर व्रती महिलाओं के बीच बैठकर छठ गीत सुने। तीन दिनों से व्रत रख रहीं महिलाओं की भक्ति और समर्पण देखकर भावुक हो गईं।

 

विज्ञापन
वाराणसी छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के राजा घाट पर छठ पूजा के दौरान फ्रांस से आईं लिया आकर्षण का केंद्र रहीं। भारतीय पारंपरिक परिधान में पहुंचीं लिया ने व्रती महिलाओं के बीच बैठकर छठ के पारंपरिक गीत सुने। गीतों की मधुर धुन और महिलाओं की भक्ति देखकर वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा में शामिल होना उनके लिए बेहद खूबसूरत और यादगार अनुभव है। वह खास तौर पर इस पर्व में शामिल होने के लिए फ्रांस से वाराणसी आई हैं।

विज्ञापन


पहली बार छठ पूजा में हुईं शामिल
लिया ने बताया कि यह पहली बार है, जब वह छठ महापर्व में शामिल हुई हैं। इस पर्व का हिस्सा बनकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं। उनके मुताबिक, छठ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सूर्य के प्रति आभार जताने का अवसर भी है। सूर्य हमें जीवन, अनुभव और समृद्धि देते हैं। ऐसे में यह पर्व प्रकृति से जुड़ने और प्रार्थना करने का संदेश देता है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं की भक्ति ने किया भावुक
व्रती महिलाओं के बीच बैठकर छठ गीत सुनने के अनुभव को साझा करते हुए लिया ने कहा कि यहां कई महिलाएं तीन दिनों से व्रत रख रही हैं। उनके समर्पण और भक्ति से पूरे माहौल में अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती है। जब महिलाएं एक साथ छठ के पारंपरिक गीत गाती हैं तो उनकी भावनाएं सीधे दिल तक पहुंचती हैं।

भारतीय परंपराओं को बताया खूबसूरत
लिया ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर इन परंपराओं को समझना और इनके बीच समय बिताना बेहद खूबसूरत अनुभव है। उनके लिए छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार को देखने का मौका नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सामूहिक भक्ति को करीब से महसूस करने का यादगार अनुभव बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें