फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी और ब्लैकमेलिंग के दबाव में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा दरोगा, ट्रेन से कटकर मौत; बलिया में महिला गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 04:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में 28 वर्षीय दरोगा संदीप कुमार की रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम संबंध और कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामले में रोली (22) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक संदीप कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथित प्रेम संबंध, शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान 2023 बैच के एक दरोगा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शनिवार शाम उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान संतकबीरनगर निवासी उप निरीक्षक संदीप कुमार (28) के रूप में हुई है। वह पिछले 11 महीने से बलिया के चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एक युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इराज राजा के अनुसार, शनिवार रात करीब सात से आठ बजे के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। अगले स्टेशन पर रेलवे लोको पायलट की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। जांच के दौरान मृतक की पहचान दरोगा संदीप कुमार के रूप में हुई।

एसपी ने बताया कि संदीप का सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी रोली (22) से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती उन पर शादी करने का दबाव बना रही थी और ब्लैकमेल भी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, करीब दो साल पहले रोली ने एक अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी से कहा था- परेशान कर रही है, पैसे मांगती है
मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी रागिनी ने पुलिस को तहरीर दी। एफआईआर के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनके पति कुछ समय से तनाव में थे। संदीप ने पत्नी को बताया था कि रोली उन्हें लगातार परेशान कर रही है, उनसे रुपये मांग रही है और पत्नी से मिलने भी नहीं दे रही है।

पत्नी की शिकायत के आधार पर चितबड़ागांव थाने में रोली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवती को रेलवे स्टेशन के पास एक बाग से गिरफ्तार किया।

एसपी इराज राजा ने बताया कि दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोपी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों के संबंधों, कथित ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें