वाराणसी में मार्च में ओमान की राजधानी मस्कट में होने वाली विश्व वॉक रेस प्रतियोगिता में काशी की बेटी दौड़ लगाएगी। इसके लिए मुनिता प्रजापति का चयन हुआ है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से मंगलवार को जारी 11 सदस्यीय टीम की सूची में मुनिता का नाम भी शामिल किया गया है। प्रतियोगिता चार और पांच मार्च को होगी।
2019 में हांगकांग में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच हजार मीटर वॉक रेस में सातवां स्थान पाने वाली मुनिता ने फोन पर बताया की विश्व वॉक रेस प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लूंगी। फिलहाल बेंगलुरू साई सेंटर में अभ्यास कर रही हूं।