फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कचहरी ब्लास्ट की 13वीं बरसी पर अधिवक्ताओं की आंखें नम, जानें घटना के बारे में

Tue, 24 Nov 2020 12:44 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के कचहरी बम ब्लास्ट की 13वीं बरसी पर अधिवक्ताओं की आंखें नम रहीं। साथ ही बम ब्लास्ट की सीबीआई से जांच कराने की मांग सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय ने की।अधिवक्ताओं ने 13 वर्ष पहले सीरियल बम ब्लास्ट की बरसी पर अपने शहीद अधिवक्ता साथियों की याद में शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि उस मंजर को आज भी याद कर हम लोग सिहर उठते हैं। पुष्पांजलि और दीपदान करने वालों में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम लोकेश राय, एडीजे द्वितीय राजेश्वर शुक्ला, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन यादव व महामंत्री अरुण कुमार सिंह झप्पू, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय व महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू, अनुज यादव, संजय सिंह दाढ़ी, रंजन मिश्र, विनीत सिंह, मनीष राय, नृपेंद्र सिंह नन्हे, अरविंद पांडेय, विकास सिंह, अशोक उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह सरदार, मुरलीधर सिंह, मोहन यादव, प्रभुनारायण पांडेय, विनोद पांडेय, रत्नेश्वर पांडेय, बृजेश मिश्र, विवेक सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

कचहरी बम ब्लास्ट की बरसी पर श्रृद्धांजलि देते अधिवक्ता । - फोटो : अमर उजाला।
बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि दीवानी कचहरी की सुरक्षा को लेकर वह हर फोरम पर आवाज उठाते रहे हैं। यह उनके ही प्रयास का फल रहा कि बनारस कचहरी में सीसी कैमरे लग गए। कचहरी के चारों प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लग गए। चहारदीवारी नई और मजबूत बन गई लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। कहा, जब तक बनारस कचहरी के गुनहगार पकड़ लिए नही जाते तब तक हम अधिवक्ताओं के कलेजे को ठंडक नही मिलेगी। 

ats

जानें घटना के बारे में

23 नवंबर 2007 को लखनऊ और अयोध्या सहित वाराणसी की कचहरी परिसर में सीरियल ब्लास्ट में तीन वकील समेत नौ लोगों की जान चली गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दीवानी कचहरी परिसर का माहौल अन्य दिनों की भांति ही 23 नवंबर 2007 को भी सामान्य था। पूर्व विधायक अजय राय अपने बड़े भाई की हत्या के मामले में गवाही देने के लिए कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान दोपहर में लगातार दो धमाके हुए तो लोगों को लगा कि अजय राय पर हमला किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि थोड़ी ही देर में पता लगा कि कचहरी में आतंकी हमला हुआ है और नौ लोगों की जान चली गई है। एटीएस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि दीवानी कचहरी में मुख्तार उर्फ राजू और सज्जाद ने साइकिल में टिफिन बम प्लांट किया था। इसके लिए आतंकी कश्मीर से जौनपुर आए थे। आतंकियों को शरण देने के आरोप में जौनपुर निवासी अब्दुल खालिद गिरफ्तार किया गया था। वहीं, आजमगढ़ निवासी हकीम उर्फ तारिक उर्फ कासिम को आतंकी घटना की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।कचहरी में सीरियल ब्लास्ट की घटना में 10 आतंकियों के नाम सामने आए थे। इनमें से आतंकी संगठन हूजी के कमांडर हम्मास को एटीएस और कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें