वाराणसी का बाल सुधार गृह
- फोटो : सोशल मीडिया
किशोर की खोजबीन की गई तो पता लगा कि वह अपने शयन कक्ष के एग्जास्ट फैन की जगह को तोड़कर बाल गृह से भाग गया है। किशोर की तलाश की गई। रामनगर कस्बे, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक खोजा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका।
इसके बाद लापरवाही बरतने के आरोप में बाल गृह के चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। रामनगर थाने में किशोर की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रामनगर इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय ने कहा कि किशोर की खोजबीन के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।