गलियों का टूटा संपर्क, बढ़ी परेशानियां
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण अस्सी से राजघाट के बीच कई गलियों का संपर्क भी टूट गया है। लोगों को घुटने भर से अधिक पानी में डूबकर घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की भोर में गंगा दशाश्वमेध घाट व शीतला घाट की गलियों में प्रवेश कर गईं। इसके कारण सब्जी मंडी से लेकर बाजार तक पानी भर गया। सब्जी मंडी की सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं गलियों में रहने वाले लोगों को बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा।
खतरे के निशान से 1.60 मीटर ऊपर बह रहीं गंगा
बनारस में गंगा का पानी खतरे के लाल निशान 71.26 मीटर से 1.6 मीटर ऊपर 72.32 पर बह रहा है। काशीवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि सुबह 11 बजे से देर रात तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इस सूचना के बाद निचले और तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।