फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदैनी हत्याकांड: कातिल भाइयों पर लगा गैंगस्टर, 15 गोली मारकर की थी पांच लोगों की हत्या; पढ़ें- पूरा मामला

Mon, 23 Jun 2025 08:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी सामूहिक हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी सामने आई थी कि 15 गोली मारकर परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की गई थी। अर्धनग्न मिले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को तीन गोली मारी गई थी। घटना के सात महीने बाद हत्यारोपी दोनों भाइयों पर गैंगस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
विशाल गुप्ता उर्फ विक्की व प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू। - फोटो : अमर उजाला
भेलूपुर के भदैनी मोहल्ले में रहने राजेंद्र गुप्ता की रोहनिया के लाठिया में निर्माणाधीन मकान में सोते समय हत्या कर दी गई थी। वहीं, उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी की भदैनी स्थित घर में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भतीजे विशाल गुप्ता ऊर्फ विक्की और प्रशांत गुप्ता ऊर्फ जुगनू के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। प्रभारी निरीक्षक भेलुपुर सुधीर त्रिपाठी की शिकायत पर कार्रवाई किया गया। दोनों आरोपी बीते फरवरी माह से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई पांच लोगों की हत्या से काशी दहल गई थी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके में घर की सफाई करने के लिए रीता देवी नाम की महिला प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची थी। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया।

अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नवेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। जबकि 14 किलोमीटर दूसरा पांचवां शव मिला।
विज्ञापन

2 of 10
नीतू और उसका छोटा बेटा सुबेंद्र। - फोटो : facebook
यह था मामला
वाराणसी के भदैनी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला था।
विज्ञापन

3 of 10
वाराणसी हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
.32 बोर की पिस्टल का हत्या में हुआ इस्तेमाल
दोनों ही घटनास्थल से मिले खोखा के आधार पर पुलिस दावा कर रही थी कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस पुराने विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही थी। मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई थी।

4 of 10
इसी जगह मिले शव थे। - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र गुप्ता का पांच मंजिल का है मकान
भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नवेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे। 
विज्ञापन

5 of 10
वाराणसी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सुबेंद्र का शव बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो राजेंद्र घर पर नहीं था। राजेंद्र के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रैक करना शुरू किया तो उसकी लोकेशन मीरापुर रामपुर गांव में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मच्छरदानी लगे बिस्तर पर राजेंद्र निढाल पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस ने किया था पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला
आला अफसर पहुंचे, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
सूचना मिलने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम एस राजलिंगम, ज्वाइंट सीपी डॉ के एजिलरसन, एडिशनल सीपी डॉ एस चनप्पा और डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की गई। घटनास्थल से खून, बाल सहित तमाम साक्ष्यों के नमूने जुटाए गए। फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन

7 of 10
वाराणसी हत्याकांड को लेकर छानबीन करती रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र ने की थीं दो शादियां
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है। इन्हीं सभी बिंदुओं को वारदात की वजह मान कर सीसी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही हैं।

8 of 10
राजेंद्र गुप्ता की मां। - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र ने 28 साल पहले अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की करवाई थी हत्या
राजेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि संपत्ति के लालच में राजेंद्र ने 28 साल पहले वर्ष 1996 में अपने छोटे भाई कृष्णा और उसकी पत्नी मंजू की हत्या भाड़े के शूटरों से कराई थी। वर्ष 1997 में राजेंद्र पर उसके पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता और उनके एक चौकीदार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि, राजेंद्र की मां शारदा देवी ही मामले में वादी थी। इस कारण मां को अपने पक्ष में करके वह जेल से बाहर आ गया था। वहीं, कृष्णा और मंजू की हत्या का मामला रफा-दफा हो गया।

9 of 10
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 1999 में उसने भदैनी में अपने किरायेदार एक ब्राह्मण परिवार की नीतू से प्रेम विवाह किया था। नीतू से प्रेम विवाह के बाद ही परिजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। राजेंद्र गुप्ता के बाबा पन्ना साव अपने दौर के संपन्न लोगों में शुमार थे। भदैनी इलाके के लोगों ने बताया कि पन्ना साव किराये पर 150 रिक्शा चलवा कर बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति के मालिक बन गए।
विज्ञापन

10 of 10
वाराणसी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
हर माह 10 लाख से ज्यादा की आमदनी
बाबा और पिता के बूते ही राजेंद्र का भदैनी में आलीशान मकान और जमीन है। शिवाला में उसकी जमीन पर ही देसी शराब का ठेका है। किरायेदार भी रहते हैं। मीरापुर रामपुर गांव में वह मकान बनवा रहा था। इसके अलावा छित्तूपुर सहित कुछ जगहों जमीन खरीदी थी। राजेंद्र के करीबियों ने बताया कि भदैनी व शिवाला के किरायेदारों और शराब ठेका संचालक से प्रति माह राजेंद्र को 10 लाख रुपये से ज्यादा किराया मिलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें