फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: वाराणसी में सुबह कोहरे ने दी दस्तक, तेजी से बदल रहा मौसम, न्यूनतन तापमान में गिरावट

Tue, 26 Oct 2021 10:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बूंदाबांदी के बाद अब मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा है। सुबह कोहरा दिखने लगा है, वहीं रात में सिहरन बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दीपावली के बाद से वाराणसी समेत पूर्वांचल में ठंड बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।

विज्ञापन


अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से ही मौसम बदला है। शहरी इलाकों में तो कम, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाने लगा है। इधर शहरी क्षेत्र में आधी रात के बाद ओस गिरने लगी है। मंगलवार को शिवपुर, चांदमारी, राजातालाब, आराजीलाइन, चौबेपुर, चिरईगांव आदि  ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा दिखा।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से ही यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। इस बार मानसून की भी देरी से विदाई हुई है। आमतौर पर 30 सितंबर को मानसून खत्म हो जाता है। इस बार 10 अक्तूबर के बाद मानसून लौटा। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 19.6 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें