फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : विस्तार के बाद 20 बेड की हो गई बीएचयू ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी, आज होगा उद्घाटन

Sat, 02 Oct 2021 01:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ट्रामा सेंटर में वाराणसी समेत आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़ आदि जगहों से सड़क दुर्घटना सहित अन्य घटनाओं में घायल होकर पहुंचने वाले मरीजों का इलाज होता हैं। 
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में विस्तार के बाद नए वार्ड में बेड लगकर तैयार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी जयंती पर शनिवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में मरीजों को कई सुविधाओं की सौगात मिलेगी। जहां इमरजेंसी में चार की जगह अब बेड की संख्या बढ़कर 20 हो गई है, वहीं 20 बेड का डे केयर वार्ड भी बनाया गया है। शनिवार को प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। ट्रामा सेंटर में वाराणसी समेत आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़ आदि जगहों से सड़क दुर्घटना सहित अन्य घटनाओं में घायल होकर पहुंचने वाले मरीजों का इलाज होता हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान समय में यहां रेड जोन में चार बेड की इमरजेंसी होने की वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ता है लेकिन अब यहां बेड बढ़ाए गए हैं। बीएचयू ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रोफेसर सौरभ सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में अब कुल बेड की संख्या 20 हो जाएगी। वहीं 20 बेड का डे केयर वार्ड भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए वेबसाइट भी तैयार कराई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें