फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीएम पहुंचे एसएसपीजी हॉस्पिटल, कहा- अभियान चलाकर काम करें पूरा; परिसर का किया निरीक्षण

Fri, 03 Jul 2026 05:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिलाधिकारी ने एसएसपीजी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित कार्यों को एक माह के भीतर युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, साफ-सफाई और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
डीएम पहुंचे एसएसपीजी हॉस्पिटल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को एसएसपीजी परिसर में 315.48 करोड़ की लागत से बन रहे 500 बेडेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाईटेक अस्पताल के कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों की जानकारी ली और इसके बाद डॉक्टरों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में डीएम को बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान एसएसपीजी के मरीजों को बिना किसी परेशानी के मंडलीय महिला चिकित्सालय परिसर में बने नवनिर्मित एमएच विंग में शिफ्ट किया जाएगा। डीएम ने एक माह के अंदर अग्नि और विद्युत सुरक्षा के समुचित व्यवस्था आदि सुनिश्चित किए जाने हेतु उपकरण लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

वार्डों में सभी बेड पर सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था के साथ ही टॉयलेट शौचालय और पेयजल की व्यवस्था कराए जाने हेतु भी कार्यवाही संस्था को निर्देशित किया गया। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु समुचित पावर के जनरेटर की भी व्यवस्था होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था को एमएच विंग में मरीजो के शिफ्टिंग से पूर्ण होने वाले सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर एक माह के अंदर पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बता दें कि कबीरचौरा अस्पताल के नाम से जाना जाने वाला श्रीशिव प्रसाद गुप्त मंडलीय राजकीय चिकित्सालय में 315.48 करोड़ की लागत से 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है।

उन्होंने मंडलीय महिला चिकित्सालय परिसर के एमएच विंग सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार एवं एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार एवं प्रमुख अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय एवं कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता एवं निर्माणकारी संस्था महालासा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, नौएडा के प्रबंध निदेशक एवं अन्य प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें