फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों से ऊपर उठकर करें काम, पेश करें नजीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने चयनित आदर्श ब्लाक सेवापुरी के ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी विभाग से हटकर भी गांव की समस्याओं का निस्तारण करें, ताकि एक नजीर तैयार हो सके। ब्लॉक के 87 गांव के विकास की डायरेक्टरी सभी ग्राम पंचायत अधिकारी तैयार कर लें। राजस्व और पुलिस के कार्य की भी लिस्टिंग तैयार होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लेखपाल और राजस्वकर्मी खतौनी और खसरा अपडेट कर लें और ग्राम सभा की सरकारी जमीनों का संरक्षण करें। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराएं। गांव में भूमि विवाद को चिह्नित कर मामले का निपटारा करें और वृक्षारोपण के लिए जमीन को भी चिन्हित करें। गांव में बड़े तालाबों को मत्स्य पालन के लिए किसानों को पट्टा करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी दिलाएं। उन्होंने कहा कि ब्लाक के 87 ग्राम पंचायत में तालाब कि खुदाई की जानी है अब तक 26 तालाबों की खुदाई हुई है। इस दौरान डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले विभागों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि यदि कार्यप्रणाली नहीं सुधरी तो लापरवाह कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वाहन फंसा, पीडब्ल्यूडी को लगाई फटकार
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को धोसिला गांव के पास सिरीहरा ब्लॉक मार्ग पर ट्रक बिगड़ जाने के कारण वापस होकर दूसरे मार्ग से होकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचना पड़ा। सड़क की बेहद खराब हालत से नाराज जिलाधिकारी ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए दो दिन के अंदर काम शुरू कर सड़क मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शिकायत करने पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
जिलाधिकारी को पत्रक देने और मनरेगा के तहत काम न मांगने की शिकायत करने पहुंचे एक युवक को शनिवार को कपसेठी थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर शाम युवक को छोड़ दिया गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा शनिवार को सेवापुरी ब्लाक मुख्यालय पर बैठक करने के बाद बाहर निकले। इस दौरान पहले से पचासों की संख्या में मौजूद बनौली ग्रामसभा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कोटेदार के खिलाफ राशन न देने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत काम करने को कहा। इसे लेकर एक युवक ने कहा कि मनरेगा में भी काम नहीं मिल रहा है। इस पर कपसेठी थाने की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें