फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में विद्यालय में कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के बड़ागांव विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चिलबिला के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह को शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने जांच में विद्यालय की खराब गुणवत्ता मिलने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गंदगी, शैक्षणिक गुणवत्ता खराब मिलने जैसी कई खामियां मिलीं। वहीं कंपोजिट ग्रांट की धनराशि को उपयोग ना करना विभागीय निर्देशों की अवहेलना है। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यों के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा ग्राम प्रधान से कोई समन्वय नहीं किया जा रहा। इसके अलावा लर्निगिं आउटकम परीक्षा सेट टू में बच्चों के ग्रेड बहुत कम आए। इससे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता भी असंतोषजनक पाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर ग्रामवासियों व ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय की व्यवस्था एवं पठन-पाठन में शिक्षक द्वारा कोई रुचि नहीं ली जाती। शिक्षक के खिलाफ कई तरह की खामियां व प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी काशी विद्यापीठ व खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीएसए ने जांच अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें