फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : राधेरमण के दो गोल से वाराणसी ने झांसी को हराया, लालपुर में हई सीनियर पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता

Mon, 30 Dec 2024 11:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम ने झांसी को दो गोल से हरा दिया। फॉरवर्ड खिलाड़ी राधेरमण के दो गोल से ये विजय प्राप्त हुई।
विज्ञापन
मैदान में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के फाॅरवर्ड खिलाड़ी राधेरमण के दो गोल की बदौलत झांसी मंडल को 3-0 से हरा दिया। मैच का पहला गोल अमित यादव ने मैच के 26वें मिनट में किया और टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में राधेरमण ने 17वें और 41वें में मिनट में गोलकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन


दूसरे मैच में चित्रकूट मंडल ने विंध्याचल मंडल को 3-0 से हराया। इसमें विंध्याचल के फाॅरवर्ड खिलाड़ी सरोज ने 18वें और 34वें मिनट में जबकि सुमित खेल के 40वें मिनट में गोल कर टीम को जित दिलाई। मुरादाबाद ने आगरा को 2-0 से हराया। मैच का पहला गोल खेल के 19वें मिनट में फैज अहमद ने हेडर मारकर किया। दूसरा गोल 38वें मिनट में मोहम्मद फरमान ने किया। आजमगढ़ ने देवीपाटन को 3-0 से हराया। प्रयागराज और सहारनपुर, मेरठ और अयोध्या के बीच खेला गया मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें