फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जिला अस्पताल: डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर देखे मरीज, समर्थन में आए पैरामेडिकल स्टाफ

Mon, 30 Dec 2024 11:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मरीज देखे। डॉक्टरों का सीएमएस के खिलाफ विरोध जारी है। वहीं पैरामेडिकल स्टाफ भी समर्थन में उतरे हैं।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर काम करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमएस के खिलाफ डॉक्टरों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को डॉक्टरों ने ओपीडी में कालीपट्टी बांधकर मरीजों को देखा। उधर पैरामेडिकल स्टाफ भी समर्थन में उतर आए। उन्होंने भी हाथ पर कालीपट्टी बांधकर ओपीडी से लेकर वार्ड तक अपनी सेवाएं दी। मंगलवार को भी इसी तरह का विरोध जारी रहेगा जबकि बुधवार से डॉक्टर ओपीडी के तय समय के पूरा होने के बाद एक घंटे तक धरना, प्रदर्शन करेंगे। इसके माध्यम से सीएमएस को हटाने की उनकी मांग है।

विज्ञापन


सीएमएस के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध जारी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह को पद से हटाने की मांग को लेकर डॉक्टर पिछले सप्ताह मंगलवार से डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। डीएम, अपर निदेशक स्वास्थ्य, सीएमओ को पत्र देकर डॉक्टरों ने सीएमएस पर मनमानी करने, पैरामेडिकल स्टाफ संग दुर्व्यवहार करने सहित कई तरह की शिकायत की है। इसके माध्यम से सीएमएस को हटाने की मांग की। 

अब जब कार्रवाई नहीं हुई तो प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ यानी पीएमएस के आह्वान पर सोमवार को कालीपट्टी बांधकर डॉक्टरों ने ओपीडी, वार्ड और इमरजेंसी में मरीजों को देखा। इस मामले में पीएमएस के सचिव डॉ.आरएन सिंह का कहना है कि डॉक्टरों की ओर से अधिकारियों को जो पत्र दिया गया था, उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में चरणबद्ध तरीके से विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
कालीपट्टी बांधकर काम करने के बारे में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने कोई सूचना नहीं दी है। इसके बावजूद एक-एक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। सभी से बातचीत की जाएगी। -डॉ. दिग्विजय सिंह, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें