फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः भाई-बहन की मौत को लेकर मां को कोसते रहे ग्रामीण, दो बच्चों के साथ कुएं में लगा दी थी छलांग

Sat, 13 Feb 2021 12:40 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
कुएं से बाहर निकाली गई महिला आैर बच्चों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के पिलोरी गांव में बृहस्पतिवार को पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन उसके बेटे और बेटी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 मासूम भाई-बहन की मौत से आही (बाबूरामपुरा) और पिलोरी गांव के लोग गम और गुस्से में दिखे। ग्रामीण दोनों मासूमों की असामयिक मौत के लिए उनकी मां को कोस रहे थे। सभी का कहना था कि महिला की जल्दबाजी और गुस्से से उसी की कोख सूनी हो गई और जीवन भर के लिए उस पर कलंक अलग से लगा। उधर, दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार क्षेत्र के आही (बाबूरामपुरा) गांव में मजदूर अजीत पटेल अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है। आर्थिक तंगी के कारण अजीत और उसकी पत्नी अनीता में आए दिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार की सुबह अनीता अपनी तीन साल की बेटी और पांच साल के बेटे प्रिंस के साथ घर से निकली।
विज्ञापन


लगभग एक किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव पिलोरी स्थित कुएं में उसने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। अनीता को तो बचा लिया गया, लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस दुखद घटना को लेकर आही और पिलोरी गांव की चट्टी और चौराहों पर ग्रामीण चर्चा करते रहे कि महिला ने कितना गलत कदम उठाया। उसके गलत कदम की सजा दो मासूम बच्चों को जान देकर चुकानी पड़ी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें