फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी क्राइम ब्रांच के सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Wed, 30 Aug 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के सिपाही सुमंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में वाराणसी क्राइम ब्रांच के सिपाही सुमंत सिंह ने अपनी ईमानदारी से पुलिस वालों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। थाना क्षेत्र के मवइयां रोड (केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय) के समीप शाम करीब पांच बजे रोड के किनारे एक पर्स व कुछ रुपये गिरे थे।
विज्ञापन


उसी समय क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही सुमंत सिंह बाइक से अपने आवास जा रहे रहे थे कि उनकी नजर पर्स व रुपयों पर पड़ी।  पर्स लेकर भागने का प्रयास कर रहे एक लड़के को दौड़ाया तो वह पर्स फेंक कर भाग निकला।

बाद में सुमंत ने पर्स चेक किया तो पर्स के अंदर लगभग 35 हजार रुपये, जरूरी कागजात और कई एटीएम कार्ड आदि थे। उन्होंने सामान को एकत्रित कर पर्स में लिखे नंबर पर फोन कर संबंधित व्यक्ति को सूचना दी।
विज्ञापन


पर्स केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय में कार्यरत राहुल कुमार का था। उन्हें 35 हजार रुपये, तीन एटीएम, आधार कार्ड, पैनकार्ड सहित कागजात वापस कर दिए गए।  राहुल भी सुमंत की ईमानदारी देख दंग थे और उन्होंने ह्रदय से आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें