फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दो बच्चियों समेत छह कोरोना मरीज मिले, बच्चियों का रिकॉर्ड नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मिलने वाले नए कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। साथ ही एक्टिव मरीज भी कम हो रहे हैं। अब वाराणसी में सिर्फ 129 एक्टिव मरीज बचे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना के छह कोरोना संक्रमित मिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बुधवार को दो बच्ची समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि 13 साल और 15 साल की एक-एक बच्ची का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पा रहा है। उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को मिली 5911 सैंपल की रिपोर्ट में बाबतपुर एयरपोर्ट, बिरदोपुर, स्वास्तिक रेजिडेंसी में संक्रमित मरीज मिले हैं। बुधवार को होम आइसोलेशन में 13 लोग स्वस्थ हुए और एक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ। जिले में कुल 82,269 संक्रमित मरीजों में 81,367 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 773 की मौत के बाद अब केवल 129 एक्टिव मरीज हैं। उधर बुधवार को जिले में 5 वर्ष तक के 178 बच्चे, 6 से 12 वर्ष के 225 और 13 से 18 वर्ष वाले 255 बच्चों की जांच की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें