स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को बीएचयू से 2,432 रिपोर्ट मिली। इनमें लक्सा निवासी और रमाकांत नगर कॉलोनी निवासी दो लोगों की मौत हुई थी। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि तेलियाना चेतगंज में 1 साल के बच्चे और चोलापुर त्रिसूरा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ ही पीबीएस यूरोलॉजी दुर्गाकुंड में 1 साल के बच्चे और 3 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटfव आई। कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज से तीन लोग, चोलापुर के त्रिसूरा में पांच महिलाओं, कामायनी कॉलोनी सिगरा में दो पुरुष, एक महिला और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में एक पुरुष और पुलिस लाइन में रहने वाले 2 लोग भी संक्रमित हुए।
कोरोना को मात देकर घर पहुंचे 66 कोरोना योद्धा :
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही धीरे धीरे कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ी है। सोमवार को अलग-अलग कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती कुल 66 मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती 13, डीरेका से 14 मरीजों के साथ ही मेरिडियन और त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती 2-2, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 15 और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 13 मरीजों के अलावा हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में पांच और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बीएचयू से 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही कुल डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 921 हो गई।
जांच के लिए भजे गए 2627 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से सोमवार को कुल 2637 मरीजों के सैंपल लिए। इसके साथ ही कुल भेजे गए 40537 सैंपल में आप 33361 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 7176 की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।