फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, तीन बच्चों समेत 22 नए मरीज मिले, केवल आठ हुए स्वस्थ

Sat, 26 Jun 2021 12:38 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिछले दस दिन से मरीजों की संख्या केवल 15 से 20 रहती थी। जिले में 155 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। पिछले दस दिन से मरीजों की संख्या केवल 15 से 20 रहती थी। वहीं, शुक्रवार को तीन बच्चों समेत 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही और केवल आठ लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

विज्ञापन

 
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देख स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में लग गया है। जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देख कर लोगों को पहले की अपेक्षा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

शुक्रवार को 7575 सैंपलों की रिपोर्ट में मेंटल हॉस्पिटल, जानकीनगर, फुलवरिया, सुंदरपुर, बिर्दोपुर, कंचनपुर, विवेक नगर, रामनगर में मरीज मिले हैं। इसके अलावा महमूरगंज के शिवाजी नगर कॉलोनी में आठ वर्षीय बच्चा और रामनगर में नौ साल की बच्ची और फुलवरिया में 17 साल की किशोरी भी संक्रमित हुई है। शुक्रवार को पांच लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया जबकि तीन लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब कुल 82,231 मरीजों में 81,303 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 773 की मौत के बाद 155 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें