फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Corona News Updates: भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत 197 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विधायक सौरभ श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इसके अलावा एसीएम तृतीय सिद्धार्थ यादव भी संक्रमित हुए हैं। सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनेे फेसबुक अकाउंट पोस्ट में लिखा " संपर्क में आने वाले लोग खुद को क्वारंटीन कर लें और आवश्यकतानुसार अपनी जांच भी करा लें। लक्षण रहित होने के कारण चिकित्सकों की राय पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर ही क्वारंटीन हूं। "  शनिवार को विधायक का जन्मदिन भी था।

इनके अलावा शनिवार को भी दो मरीजों की मौत हो गई और 196 नए मरीज मिले हैं। इसमे सात बच्चों, ईएसआई में दो, ज्ञानवापी इलाके में छह, हुकुलगंज में पांच मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से शनिवार को 2250 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा लिए गए सैम्पल के साथ ही अलग-अलग कालोनियों से भी संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू में भर्ती रानीपुर महमूरगंज निवासी 35 वर्षीय महिला और एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती सिगरा नेहरू नगर निवासी 51 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है।

इसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 79 पहुंच गई है। नए मरीजों में चंद्रा रेजिडेंसी हुकुलगंज में 3 साल के बच्चे के साथ तीन, बुद्ध विहार कॉलोनी, शुकुलपुरा महमूरगंज, कोनिया, बड़ी गैबी, अस्सी, शिवपुर में एक-एक मरीज मिलने के साथ ही पुराना पान दरीबा, सोनकर बस्ती जगतगंज में तीन, सिकरौल कैंट में तीन, माधोपुर में तीन हुकूलगंज में 3 मरीज मिले हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही गिलट बाजार में दो, अशोक नगर कॉलोनी सारनाथ में दो, पांडेयपुर में दो, परमहंस नगर मंडुआडीह में दो, पत्रकारपुरम में सात लोगों के साथ ही राजातालाब गोविंद नगर कॉलोनी में भी  संक्रमित मरीज मिले हैं।

इसके अलावा डीएलडब्लू कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी, बड़ी गैबी, सिंह हॉस्पिटल मलदहिया, इंडियन प्रेस कॉलोनी मलदहिया, श्री रामनगर कॉलोनी, सुंदरपुर, सिगरा, रमना, सिद्धगिरी बाग, राजेंद्र विहार कॉलोनी, ईएसआई हॉस्पिटल में दो के अलावा सोनकर बस्ती- बड़ी पियरी में चार-चार साल की दो बच्चियों, सुंदरपुर में 5 वर्षीय बच्चे, हुकूलगंज में 5 वर्षीय बच्ची और भटपुरवा में 1 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ ही हुकूलगंज में 8 साल का बच्चा भी संक्रमित हुआ है।
सीएमओ ने बताया कि नए मरीज मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4261 हो गई है। शनिवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 106 लोग स्वस्थ हुए और अस्पतालों में भर्ती कुल 32 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह कुल संक्रमित 4261 में 2343 के डिस्चार्ज 79 की मौत के बाद 1839 मरीज एक्टिव केस हैं।
 

सैंपल का बढ़ा बैकलॉग, 9334 रिपोर्ट का इंतजार

कोरोना सैंपल का बैकलॉग दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब भी स्वास्थ्य विभाग को 9334 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। इसमें संक्रमित मरीजों के संपर्क वाले लोग भी हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 2444 सैंपल अलग-अलग जगहों से लेकर उसे जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। बताया कि अब तक 65227 में से 55893 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 9334 की रिपोर्ट बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें