फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: घट रही कोरोना मरीजों की संख्या, सुबह मिले 341 संक्रमित, बेड भी हो रहे खाली

Tue, 11 May 2021 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

- वाराणसी में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में आई कमी।
- 59 कोविड अस्पतालो में 884 बेड हैं खाली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आती जा रही है। उधर अस्पतालों में खाली बेडों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को सुबह मिली 4765 सैंपल की रिपोर्ट में जहां 341 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं अब भी 884 बेड खाली हैं।

विज्ञापन

 

जिले के 59 कोविड अस्पतालों में कुल 2419 बेड है, जिसमें सरकारी अस्पताल में 1033 में 413 बेड जबकि निजी अस्पतालों के 1386 बेड में 471 बेड अभी खाली हैं। ऐसे में संक्रमित मरीजों के इलाज में बड़ी राहत होगी और इसके लिए उन्हें अब अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उधर मंगलवार को नए  मरीजो के मिलने के बाद अब कुल 75796 मरीजों में 65267 के डिस्चार्ज, 650 की मौत के बाद 9879 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें