पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जबसे वह विजय मिश्र और उसके बेटे व पोते पर मुकदमा दर्ज कराया है तब से उसे लगातार धमकी मिल रही है। पीड़िता के अनुसार उस पर दबाव बनाया जाता है कि अदालत में अपना बयान भी बदल ले।
पीड़िता ने बीते 12 सितंबर को जैतपुरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि विजय मिश्र की बेटी रीमा पांडेय, सीमा पांडेय व गरिमा तिवारी, भतीजा सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, प्रकाश चंद मिश्रा, दामाद राज दूबे उर्फ पंकज, रतन मिश्रा उर्फ गुड्डू, मुकेश तिवारी और विमलधर दुबे सहित कुछ अज्ञात लोग उसके घर के अंदर घुस आए। सभी ने गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि मुकदमे में सुलह कर लो।