फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर लोन लिया और उधर खाते की जानकारी देकर 62 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस लाइन में रहने वाले आरक्षी ने बैंक से लोन लिया। लोन लेने के दिन ही उसे इसकी जानकारी देकर खाते को अपडेट करने की बात कहकर जालसाज ने ओटीपी पूछकर तीन बार में 62,999 रुपये की चपत लगा दिया। पीड़ित आरक्षी ने इस कृत्य में बैंक प्रबंधक और कर्मियों की मिलीभगत बताते हुए कैंट थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र के अजेहरा का मूल निवासी मुकेश कुमार यादव आरक्षी के पद पर जिले में तैनात है। मुकेश ने बताया कि वह मकबूल आलम रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से तीन मार्च को लोन लिया था। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक व उनके कर्मियों को ही थी। उसी दिन मोबाइल और फोन आया कि लोन लेने के बाद खाता अपडेट करने के लिए ओटीपी नंबर बताइए। ओटीपी नंबर देते ही कुछ देर बाद मैसेज आया कि खाते से 62,999 रुपये कट गए हैं।
पीड़ित मुकेश ने जब बैंक में जाकर शिकायत की तो उसे मुकदमा दर्ज कराने की सलाह देकर टरका दिया गया। इसी तरह के एक अन्य मामले में सिकरौल निवासी आदित्य कुमार सिंह के खाते से फोन-पे के माध्यम से ओटीपी की जानकारी लेकर 50 हजार रुपये जालसाज ने निकाल लिया। आदित्य ने प्रकरण को लेकर कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें