फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी वसूली पर नाराजगी, 31 मार्च तक वसूलना होगा छह करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बृहस्पतिवार को राजस्व कार्यों व कर करेत्तर की बैठक में वसूली की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई है। स्टांप से जुड़े 1034 मुकदमों के लंबित होने और 133 मुकदमों के तीन से पांच साल के बीच होने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं करने वाले अमीन की वेतन वृद्धि रोकें। 31 मार्च तक 6 करोड़ की बकाया राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया गया। यदि वसूली नहीं की गई तो अमीन से लेकर एसडीएम तक सभी का मार्च का वेतन नहीं मिलेगा। नजूल की जमीन तथा शत्रु सम्पत्ति का विवरण 9 मार्च तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। खनन विभाग के 37 फीसदी रिकवरी की जानकारी पर विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया कि 25 मार्च तक वसूली करायें, जिन भट्ठों ने टैक्स जमा नहीं किया तो 26 मार्च से भट्ठा नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें