फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: वाराणसी के कैंट स्टेशन के तीसरे भवन में बच्चे खेल सकेंगे गेम, रोपवे से होगा सीधा जुड़ाव

Tue, 27 Aug 2024 02:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कैंट स्टेशन के तीसरे भवन में बच्चे गेम खेल सकेंगे। यहां पहली मंजिल पर एयरपोर्ट सरीखा एसी वेटिंग हॉल होगा। यहां सभी व्यवस्थाएं विकसित होंगी। स्टेशन का रोपवे से सीधा जुड़ाव होगा। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन के तीसरे भवन के फर्स्ट फ्लोर पर यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हाल, दवा, क्लाक रूम और बच्चों के मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन समेत अन्य व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इस हॉल को इस तरह बनाया जाएगा कि रोपवे स्टेशन एकदम सामने होगा। चारों तरफ ग्लास की वॉल होगी, ताकि उसकी खूबसूरती और बढ़े। साथ ही अंदर बैठा यात्री बाहर भी आसानी से देख सकेगा।

विज्ञापन


वेटिंग हॉल को एयरपोर्ट की तरह बनाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से दो दिन पूर्व इसका टेंडर किया गया। इसका संचालन निजी कंपनी करेगी। उत्तर रेलवे के कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना 112 जोड़ी ट्रेनों का संचालन और रोजाना एक लाख यात्रियों की आवाजाही होती है।

यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर कई विकास कार्य चल रहे हैं। इसी के तहत तीसरे भवन को अधिक से अधिक विकसित करने की तैयारी चल रही है। सबसे बड़े एफओबी को तीसरे भवन से जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट और ऐस्केलेटर आदि सभी सुविधाएं दी गई हैं। भूतल पर सभी व्यवस्थाएं हैं, लेकिन फर्स्ट फ्लोर का पूरा स्थान खाली है। इस स्थान को भव्य और सुंदर बनाने की दिशा में एसी वेटिंग हॉल, लगेज रखने के लिए अमानती घर, गेमिंग जोन, पे एंड यूज शौचालय, कैफेटेरिया, ट्रवेल्स डेस्क, दवा, मैग्जिन, अखबार, एयरपोर्ट सरीखे फर्नीचर आदि लग्जरी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

रेल अधिकारियों के अनुसार इस वेटिंग हॉल में ठहरने के लिए यात्रियों को 10 से 20 रुपये प्रति घंटे के दर से भुगतान करना होगा। टिकट वाले यात्रियों को ही इसमें प्रवेश दिया जाएगा। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि पहली मंजिल पर यात्री सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें