फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मां: दो मासूम बेटियों को लेकर कुएं में कूदी, खुद बचकर पहुंची घर; बच्चियों की डूबकर हुई मौत

Tue, 27 Aug 2024 01:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपनी दो बेटियों को लेकर कुएं में कूद गई। पानी की उछाल से ऊपर आने से खुद तो बच गई, लेकिन दोनों बेटियों की डूबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लीलवाही गांव में बड़ी घटना सामने आई है। दो मासूम बेटियों को साथ लेकर मां घर के पास कुएं में कूद गई। पानी के उछाल मारने पर मां तो बाहर आ गई, लेकिन दोनों बेटियां हाथ से छूटकर कुएं में डूब गईं।

विज्ञापन


घटना सोमवार की देर रात की है। घर पहुंचने के बाद पति ने बेटियों के बारे में पूछताछ की तो महिला पहले टाल मटोल करती रही। काफी कोशिशों के बाद उसने घटना की जानकारी दी और खुद भी फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। 



यह है मामला
लीलवाही निवासी अमरेश कोल मजदूरी करता है। उसका घर में पत्नी अरुणा से आए दिन विवाद होता था। सोमवार को भी दंपती में कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद रात करीब आठ बजे अरुणा अपनी बेटी रीता (04) और बच्ची (10 माह) को लेकर घर से निकल गई। वह थोड़ी दूर पर स्थित कुएं पर पहुंची और बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पानी की उछाल से बच गई महिला

बारिश के चलते कुआं पानी से भरा हुआ था। पानी के उछाल मारने पर ऊपर आई महिला ने कुएं के जगत पर मौजूद ईंट को पकड़ लिया और बाहर आ गई। हाथ छूटने से दोनों बेटियां अंदर समा गईं। गीले कपड़ों में महिला घर पहुंची। बेटियों के साथ न होने पर पति ने उससे पूछताछ की तो वह टाल मटोल करती रही। 

बाद में उसने घटना के बारे में बताया और खुद फांसी लगाने लगी। घर वालों ने महिला को नीचे उतारा और कुएं की ओर दौड़े। काफी प्रयास के बाद रीता का शव बरामद हुआ, जबकि छोटी बेटी की तलाश में मंगलवार की सुबह कुएं को खाली कराया गया तो शव बरामद हुआ। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें