फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म को बना दिया वाहन स्टैंड, अमर उजाला में छपी खबर के बाद कार्रवाई की तैयारी शुरू

Sat, 04 Jun 2022 01:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए हर दिन यात्रियों की भीड़ कैंट रेलवे स्टेशन और बनारस स्टेशन पर हो रही है। लेकिन प्लेटफार्म पर आने के बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर गाड़ियां खड़ी कर जाते हैं ड्यूटी करने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर वाहन चलाकर जाने वालों को शुक्रवार को स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने पकड़ा। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर दो पहिया वाहन खड़ा करने वालों को भी स्टेशन निदेशक ने चेताया और दोबारा पाए जाने पर कार्रवाई के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर को निर्देशित किया।

विज्ञापन


अमर उजाला में शुक्रवार को प्लेटफार्म पर वाहन स्टैंड बनाने और वाहनों के खड़ा करने की खबर के बाद कार्रवाई शुरू हो गई। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे संबंधित अधिकारियों के साथ प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं, खान पान, सुरक्षा आदि का जायजा लेने निकले।

इस बीच नई बिल्डिंग परिसर में दुपहिया वाहन लेकर निकले एक युवक को स्टेशन निदेशक ने देखते ही पकड़ लिया। मौके पर मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने तुरंत बाइक सवार का आधार कार्ड और कागजात देखते हुए दोबारा प्लेटफार्म परिसर में बाइक नहीं खड़ा करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

दो पहिया वाहन खड़ा करने वालों को भी स्टेशन निदेशक ने चेताया - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन निदेशक ने आरपीएफ और जीआरपी को निर्देशित किया कि अनाधिकृत लोगों के दुपहिया वाहन प्लेटफार्मोें पर नहीं खड़े हो। पार्सल आफिस परिसर में भी अभियान चलाकर अनाधिकृत वाहनों को हटवाया जाए। इसके अलावा पेयजल बूथ, बुकिंग काउंटर, करेंट काउंटर, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, सीवर और प्लेटफार्म नंबर एक पर बनने वाले फुटओवर ब्र्रिज के निर्माण कार्यों का हाल जाना। डारमेट्री के पास वाटर कूलर को व्यवस्थित करने और यात्री हाल में साफ-सफाई और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

अधिकारियों के दौरे के समय नहीं दिखती गाड़ियां 

रेलवे स्टेशन पर जब भी अधिकारियों का दौरा होता है तो ये गाड़ियां प्लेटफार्म पर नहीं दिखती हैं। उसे हटा दिया जाता है। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर सबसे अधिक गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। लोको पायलट, गार्ड, टीटी, आरपीएफ, कर्मचारियों के साथ ही रेलवे के अन्य लोग यहीं पर गाड़ी खड़ी कर या तो स्टेशन ड्यूटी करते हैं या फिर ट्रेनों पर ड्यूटी में जाते हैं। 
विज्ञापन

प्लेटफार्म तक पहुंचने का रास्ता भी आसान नहीं

रेलवे की ओर से लोगों को स्टेशन और प्लेटफार्म पर रहने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, लेकिन खुद रेलवे से जुड़े लोग ही इसका पालन करते नहीं दिख रहे हैं। जिस तरह प्लेटफार्म तक गाड़ियां पहुंच रही हैं, उसकी राह आसान नहीं है। बताया जा रहा है कि रेल कालोनी से पहले और पार्सल वाले कार्यालय के पास से बाइक चलाकर लोग जाते हैं और चार-पांच नंबर प्लेटफार्म पर उसे खड़ी करते हैं। प्लेटफार्म पर गाड़ियों के साथ जाते समय लोग हर दिन दिख जाएंगे। लोग प्लेटफार्म पर खड़े रहते हैं, लेकिन उसी बीच से गाड़ी चलाते लोग प्लेटफार्म नंबर चार, पांच तक जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें