फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के सामने की मस्जिद को गुलाबी रंग से रंगा, विरोध होने पर कराया सफेद

Tue, 07 Dec 2021 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। मंदिर की ओर जाने वाली गलियों को एक रंग से सजाया जा रहा है, जिसके तहत इमारतें रंगी जा रही हैं।
विज्ञापन
मस्जिद पर किया गेरुआ रंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले उत्सव के लिए तैयार हो रहे शहर में मंगलवार की सुबह माहौल थोड़ा गरमा गया। मैदागिन से गोदौलिया तक पिंक कॉरिडोर के निर्माण में प्रशासनिक अधिकारियों की चूक से काशी विश्वनाथ धाम की मस्जिद भी पिंक कर दी गई। सुबह अचानक मस्जिद के गेरुआ रंग की सूचना के बाद विरोध शुरू हो गया।

विज्ञापन


अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री सैयद मो. आसीन ने विरोध जताया और बोले, बिना पूछे मस्जिद का रंग बदलना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले मंदिर के आसपास के सभी भवनों को गुलाबी रंग में रंगा जा रहा है। इस बीच मंगलवार को कर्णघंटा स्थित मस्जिद को भी गुलाबी रंग से रंग दिया गया।

इसकी जानकारी मुस्लिम समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण के फैसले पर आपत्ति जताई थी। उधर विरोध बढ़ता देख प्राधिकरण की ओर से फिर से मस्जिद को सफेद रंग से रंगवाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसे तानाशाही फैसला बताते हुए गलत बताया। इस बारे में वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा का कहना है कि विश्वनाथ कॉरिडोर की तैयारियों के मद्देनजर ही सभी भवनों को एक रंग में रंगवाया जा रहा था। इसी वजह से इस बिल्डिंग को भी उसी रंग से रंगवाया गया। बाद में इस पर आपत्ति के बाद उसे सफेद रंग से रंगवा दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें