थाने पर तहरीर देते भाजपा के लोग।
- फोटो : संवाद
मामले की जानकारी होने पर पूर्व विधायक राजातालाब स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंचे, जहां से कार्यक्रम के लिए मिठाई और प्लेट भेजे गए थे। उनके साथ स्वदेशी जागरण मंच, बजरंग दल और गोरक्षा संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे। उन्होंने दुकानदार के सामने प्लेट को लेकर आपत्ति जताई और ऐसे प्लेट तत्काल हटाने व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर राजातालाब पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पूर्व विधायक ने राजातालाब थानाध्यक्ष को फोन कर मामले की जानकारी दी और बाद में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
उधर, दुकानदार ने कहा कि वह केवल मिठाई बनाकर बेचता है। उसके अनुसार नाश्ता परोसने के लिए इस्तेमाल किए गए प्लेट किसी दूसरी दुकान से आए थे। दुकानदार ने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि आगे से उसकी दुकान से इस तरह के प्लेट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राजातालाब थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।