Varanasi-Ayodhya Vande Bharat Train : वंदे भारत से वाराणसी से अयोध्या का सफर आसान हो जाएगा। 12 मार्च से यह ट्रेन नियमित चलने लगेगी। ऐसे में वाराणसी से अयोध्या पहुंचने में सिर्फ तीन घंटे लगेंगे। जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
धार्मिक नगरी काशी से अयोध्या के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। शुक्रवार की सुबह वंदे भारत ट्रेन का पटना से वाराणसी, अयोध्या धाम वाया लखनऊ तक ट्रायल रन पूरा हुआ। माना जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। 12 मार्च से ट्रेन नियमित चलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी से अयोध्या की यात्रा लगभग 3 घंटे में पूरी होगी। यह पहली ट्रेन है, जो कि सबसे कम समय में काशी से अयोध्या पहुंचाएगी। वहीं, वाराणसी से लखनऊ सवा 5 घंटे में सफर पूरा होगा।
शेड्यूल के अनुसार ट्रेन संख्या 22445/46 पटना- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6.05 बजे खुलेगी, दानापुर 6.16 बजे, आरा 6.43, बक्सर 7.23 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन सुबह 8.40 बजे, वाराणसी कैंट स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे, अयोध्या धाम स्टेशन 12.25 बजे होते हुए 2.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में उसी दिन लखनऊ से अपराह्न 3.20 बजे, 5.20 बजे अयोध्या, रात 8.15 बजे वाराणसी कैंट, 8.50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन, 9.54 बजे बक्सर, 10.35 बजे आरा, 11.07 दानापुर और रात 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।