फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: कवच 2.0 से लैस होगी आठ रैक की बनारस-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस, विमान जैसा एहसास करेंगे लोग

Mon, 09 Sep 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Vande Bharat Express Train: बनारस-आगरा वंदे भारत में यात्री विमान जैसा एहसास करेंगे। ये ट्रेन आठ रेक की होगी और इसमें कवच 2.0 इंस्टाल होगा। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सेमी हाईस्पीड आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस आठ रैक की होगी, जिसमें कवच 2.0 इंस्टाल होगा। इसमें सवार यात्रियों को विमान जैसा एहसास होगा। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की गति पहुंचने में महज 140 सेकेंड का समय लेती है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 120 तक होगी। जनवरी के बाद यह ट्रेन 160 की गति पकड़ेगी।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों के अनुसार रैक आवंटन के लिए पत्र जारी हो चुका है। इस हफ्ते ट्रेन का रूट ट्रायल और स्पीड ट्रायल शुरू हो जाएगा। खास बात कि कवच 2 से लैस इस रैक में यूवी लैंप के साथ ही उच्च दक्षता कंप्रेसर का उपयोग हुआ है।कोच के अंदर यात्रियों को आरामदायक सीट और परफ्यूम युक्त वाशरूम मिलेगा।

सात घंटे की सफर में यह ट्रेन बनारस से खुलेगी और प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला होते हुए आगरा पहुंचेगी। 15 सितंबर को इस ट्रेन का शुभारंभ होना है। फिलहाल इस ट्रेन के नंबर और बुकिंग को लेकर रेलवे बोर्ड से प्रकिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन नंबर और आरक्षण, किराया संबंधी प्रक्रिया चल रही है। बनारस स्टेशन से अपराह्न 3.20 बजे खुलेगी और रात 10.20 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में आगरा से सुबह छह बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचेगी।

क्या है कवच 2.0
रेल अधिकारियों के अनुसार कवच सिस्टम को रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) ने विकसित किया है। आपातकालीन स्थिति में यदि पायलट सही समय पर ब्रेक नहीं लगा पाता है तो कवच सिस्टम स्वचालित तरीके से खुद ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोक सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें