फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी...अफजल हत्याकांड का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर मेराज सहित दो आरोपी गिरफ्तार, सीढ़ियों पर सिर पटककर की हत्या

Sun, 23 Jan 2022 06:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रामनगर और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। हिस्ट्रीशीटर ने अफजल को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवाला निवासी मो. अफजल(17) की हत्या हिस्ट्रीशीटर मेराज सहित दो आरोपियों ने रुपये के लेनदेन में की थी। रामनगर पुलिस ने रविवार को हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मेराज पर चौक थाने सहित विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, धमकी सहित 16 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह दुर्गा मंदिर स्थित पोखरे में शिवाला के रहने वाले अफजल का शव बरामद हुआ था। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच और रामनगर थाने की पुलिस कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज सहित सर्विलांस के दौरान यह पता चला कि अंतिम बार अफजल के मोबाइल पर मेराज से ही बातचीत हुई थी।

पांच कॉल आउटगोइंग और इनकमिंग के थे। रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी राजघाट पुल से कहीं भागने के फिराक में है। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

इसमें चौक थाना के भुलेटन निवासी मेराज खान और दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के नई सड़क निवासी अमन उर्फ अरशद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रुपये के लेनदेन में मो. अफजल को मारा गया। चौक थाने के हिस्ट्रीशीटर मेराज ने पूछताछ में बताया कि 19 फरवरी की रात फोन करके अफजल को दुर्गा मंदिर पोखरा के पास बुलाया गया और उसे छककर शराब पिलाया गया, जब वह नशे में धुत हुआ तो घाट की सीढ़ियों पर उसका सिर टकराकर मौत के घाट उतारा गया।

शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पोखरे में फेंक फरार हो गए थे। डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार चौक थाने के हिस्ट्रीशीटर मेराज ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मोबाइल के सीडीआर से खुला हत्या का राज
जिस दिन अफजल का शव मिला था, उसी दिन परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए आरोपियों का नाम उजागर किया था। घाट किनारे शराब की बोतलें और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। उस दौरान ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और अफजल के मोबाइल के सीडीआर को खंगाला तो मामला खुल गया। पुलिस टीम में शामिल पुनदेव सिंह, रामबाबू, अमित शुक्ला, शक्तिधर पांडेय, सूरज सिंह, दिवाकर वत्स आदि ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें