फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अधिवक्ता और उनकी पत्नी की जमानत खारिज, अधिवक्ताओं का हंगामा

Thu, 02 Jan 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
court order - फोटो : court order
विज्ञापन

एक अधिवक्ता और उनकी पत्नी की जमानत अर्जी खारिज होने पर बृहस्पतिवार को दीवानी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर एडीएम सिटी और एसपी सिटी फोर्स के साथ कचहरी पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाबुझाकर किसी तरह से शांत कराए। अधिवक्ताओं के हंगामे के कारण तकरीबन एक घंटे तक कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

 

कैंट थाने की पुलिस के अनुसार, वर्ष 2015 में मीरापुरबसहीं क्षेत्र के श्यामपुरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शिवनाथ यादव और उनकी पत्नी पार्वती देवी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की ओर से अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अधिवक्ता और उनकी पत्नी ने अदालत में समर्पण किया तो अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।
 

अधिवक्ताओं को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि अधिवक्ता और उनकी पत्नी बुजुर्ग हैं। साथ ही, दोनों कई गंभीर किस्म की बीमारियों से ग्रसित हैं। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, इसलिए उनको जमानत दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


न्यायिक अधिकारियों की सूचना पर एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह कैंट थाने की पुलिस के साथ कचहरी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाबुझाकर शांत कराया और अदालत के आदेश का सम्मान करते हुए उच्च अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र देने की अपील की। इसके बाद जाकर अधिवक्ता और उनकी पत्नी को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें