वाराणसी के मंडलीय शाक भाजी फल और पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन रविवार को राजकीय उद्यान कंपनीबाग में जबरदस्त भीड़ रही। हर कोई फूलों से खेलने और बनी विविध आकृतियों संग फोटो लेने में मशगूल रहा।
प्रदर्शनी में सेल्फी लेतीं महिलाएं व बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत लगी प्रदर्शनी के समापन पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंडल के वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के 256 किसानों के चयनित उत्पादों को पुरस्कृत किया।
प्रदर्शनी में मौजूद बच्चे व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
इसमें 400 किसानों के औषधीय पौधों, पुष्प, फल, सब्जियों के 3500 उत्पादों को प्रदर्शित किए गए थे। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन (राज्य सेक्टर) योजना के चयनित 24 किसानों को निशुल्क (खीरा एवं करेला) शाकभाजी के बीज दिए गए।
प्रदर्शनी में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार उद्यान विभाग योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रदर्शनी में सब्जी देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य से सभी को आनंदित किया। संचालन सुधांशु सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक उद्यान दिग्विजय भार्गव ने किया।