फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Traffic: जाम के 10 हॉटस्पॉट, छोटे वाहन लेकर जाने में भी 10 बार सोच रहे लोग

Thu, 25 Sep 2025 06:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा। लंका, मैदागिन, सुंदरपुर रोड, पांडेयपुर-लालपुर मार्ग, भोजूबीर, अर्दली बाजार, पहड़िया, कैंट रोडवेज से रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे, गुरुबाग-लक्सा, रामनगर क्षेत्र में सुबह और शाम को जाम ने रुलाया।
विज्ञापन
Varanasi Traffic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात प्रबंधन को लेकर शहर में तमाम उपाय और प्रयोग किए जा रहे हैं, लेकिन जाम से निजात नहीं मिल पा रहा है। शहर के अंदर जाम के 10 हॉटस्पॉट बन चुके हैं। यहां से छोटे वाहन लेकर भी निकलने में लोगों को दस बार सोचना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लंका, मैदागिन, सुंदरपुर रोड, पांडेयपुर-लालपुर मार्ग, भोजूबीर, अर्दली बाजार, पहड़िया, कैंट रोडवेज से रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे, गुरुबाग-लक्सा, रामनगर क्षेत्र में सुबह और शाम को जाम ने रुलाया। संबंधित थाने और यातायात पुलिस ने कई प्रयोग किए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों में दर्शन करने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। पुलिस ने अतिक्रमण भी खत्म कराया और वनवे, रूट डायवर्जन जैसी व्यवस्था भी लागू कराई, लेकिन जाम खत्म नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


लंका चौराहे पर रोज जाम : लंका चौराहा पहले से चौड़ा हुआ है। रविदास गेट-लंका मार्ग, सामनेघाट-लंका मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना है कि सुबह, शाम चौराहे से गुजरने में लोगों को 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। सामान्य दिनों में भी जाम लगता है। बीएचयू के सामान्य और गंभीर मरीजों की एबुलेंस भी फंसती है। व्यापारियों के अनुसार सामनेघाट पुल बनने के बाद से हाइवे पर टोल बचाने के चक्कर में अधिकतर वाहन लंका से गुजरते हैं। इससे जाम की समस्याएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें