आईएमएस बीएचयू में बनने वाले वैक्सीन सेंटर के लिए कार्यकारिणी परिषद की मंजूरी के बाद अब इस दिशा में धनराशि का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच कागजी कार्रवाई भी शुरू हो गई है और अगले महीने सेंटर निर्माण को लेकर अहम फैसला होने की सम्भावना है।
अमेरिकी संस्था के सहयोग से 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रिसर्च सेंटर के बनने के बाद विभिन्न बीमारियों के रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने के साथ ही इस दिशा में शोध कार्य भी किए जाएंगे। पिछले दिनों कार्यकारिणी परिषद की बैठक में फैसले के बाद अब आइएमएस में नए निदेशक के आने के बाद इस दिशा में कार्रवाई भी तेज होने की संभावना है।
फिलहाल सेंटर निर्माण के लिए जगह की तलाश करने सहित अन्य तैयारियां तेज हो गई है। नए साल में इस दिशा में काम आगे बढ़ सकता है। इस बारे में पीआरओ डॉक्टर राजेश सिंह का कहना है कि विद्दत परिषद के बाद कार्यकारिणी की बैठक में भी इस पर फैसला हो चुका है। कुलपति के निर्देशन में सेंटर निर्माण की दिशा में तैयारी चल रही है। नए निदेशक के आने से काम और तेज होगा।