फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छित्तनपुरा स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार की शाम गोविंद राम मौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

नवापुरा (हनुमान फाटक) निवासी रवि मौर्या अपने पिता गोविंद राम मौर्या (70) की हालत बिगड़ने पर छित्तनपुरा स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गोविंद राम को दवा देने के बाद छोड़ दिया। फिर दोबारा गोविंद की हालत खराब होने पर रवि उन्हें लेकर वापस अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि डॉ खाना खा रहे हैं खाना खाने के बाद ही देखने आएंगे। इस दौरान गोविंद मौर्या की मौत हो गई, परिजनों का आरोप रहा कि चिकित्सकों की लापरवाही से पिता की जान गई। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव का पंचनामा कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें