फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने 1.18 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार 

Fri, 09 Apr 2021 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की गिरफ्त में नकली नोट तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमण कर रही नंदगंज एवं क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चोचकपुर गांगी नदी पुलिया के पास से एक लाख 18 हजार चार सौ रुपये के जाली नोट बरामद किए है। साथ ही तीन शातिरों को धर दबोचा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर सफलता का खुलासा किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में एक ने अपना नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के किसोहरी गांव निवासी छोटू यादव बताया। उसके पास से 98 हजार जाली नोट और एक तमंचा मिला है। वहीं चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के बबलू राम और सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी नगीना राम के पास से दस — दस हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, कृपेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही धर्मदेव चौहान मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस छानबीन और जाली नोट बनाने के गिरोह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें