फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान चुनाव में टिकट के लिए भाजपा की ये होगी शर्त, जानें कौन होंगे उम्मीदवार

Tue, 15 Dec 2020 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक की। हरहुआ स्थित लॉन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जीतने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मौका दिया जाएगा। इसमें परिवार और पत्नी को चुनाव लड़ाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ऐसी टीम खड़ी करनी चाहिए जो दमदारी से पंचायत चुनाव लड़ सकें।

विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं और इस बात का ध्यान रखें कि 77 प्रतिशत वोटर गांव में रहते है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है और पूरी तैयारी की साथ लड़ती है।


प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि कोरोना काल में कई महीनों तक हम प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिल सके, लेकिन संगठन की गतिविधियां वर्चुअल माध्यम से जारी रहीं। हमें 2017 के चुनाव में जो परिणाम मिले थे, 2022 के चुनाव में उससे बेहतर परिणाम के लिए हमें हर स्तर पर प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान भवानी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का निर्माण व संगठन के विस्तार का लक्ष्य लेकर ही हम सबको कार्य करना है। बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी रविंद्र जायसवाल, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, विधायक अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक तिवारी, आशीष बघेल, नवरतन राठी, श्रीप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद थे।

एमएलसी चुनाव में हार की होगी समीक्षा
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि स्नातक, शिक्षक चुनाव में काशी क्षेत्र में हुई हार की समीक्षा की जानी चाहिए। हमारे प्रयास में कमी रह गई है। नया प्रयोग करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का संगठन स्वागत करेगा। अतिथियों का स्वागत काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरासिया ने किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने काशी क्षेत्र के वाराणसी जिला एवं महानगर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, जौनपुर मछलीशहर, मिर्जापुर के सभी मंडलों के मंडल प्रभारियों की बैठक में कार्य विस्तार के टिप्स दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें