फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: वाराणसी में मेयर पद के लिए हुआ पहला नामांकन, ट्रांसजेंडर ने दाखिल किया पर्चा

Fri, 14 Apr 2023 09:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सूबे की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम  सीट पर कब्जा जमाने की रणनीति बनाने में सियासी दल जुटे हैं। सभी पार्टियां जातिगत समीकरण साधने के लिए ट्रंप कार्ड खेलने की तैयारी चल रही हैं। इसी बीच वाराणसी में मेयर पद का पहला नामांकन किन्नर समाज से शमशेर खान ने किया। 
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर शमशेर खान ने दाखिल किया पर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन के चौथे दिन वाराणसी नगर निगम में मेयर के एक और पार्षद पद के लिए छह पर्चे दाखिल किए गए। गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। दूसरी तरफ, शुक्रवार को मेयर पद के लिए 10 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं।

विज्ञापन


पार्षद पद के लिए 129 पर्चे खरीदे गए हैं। इसी तरह गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए चार नामांकन फार्म खरीदे गए हैं। एडीएम प्रशासन कोर्ट में मेयर पद के लिए ट्रांसजेंडर शमशेर खान ने पहला नामांकन पत्र भरा है।

इंग्लिशिया लाइन निवासी शमशेर के दिए शपथ पत्र के अनुसार, उनके पास 30 हजार नकद, 25 हजार बैंकों में जमा, 40 ग्राम सोना, एक मोपेड है। 200 वर्ग फीट भूमि भी है। इसका मूल्य 5 लाख रुपये है। शैक्षिक योग्यता में अक्षर ज्ञान का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना

इसी तरह पांचों जोन कार्यालय में पार्षद पद के लिए रमदत्तपुर, लेढुपुर, राजाबाजार, सारनाथ, लालपुर मीरापुर बसहीं, रामापुरा वार्ड से छह दावेदारों ने नामांकन कराए हैं। अब तक पार्षद पद के लिए नौ नामांकन कराए जा चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से 3 बजे तक चलती रही। दशाश्वमेध, आदमपुर, वरुणापार, भेलूपुर, कोतवाली जोन में नामांकन फार्म लेने और नोड्यूज के लिए भीड़ रही। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल है। बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार को नामांकन का दबाव ज्यादा रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। नाम वापसी 20 अप्रैल और चुनाव चिह्न 21 अप्रैल को आवंटित किए जाएंगे। वाराणसी में पहले चरण के दौरान चार मई को वोट डाले जाएंगे। 13 मई को मतगणना होगी।

'आप' ने मेयर पद पर महिला प्रत्याशी शारदा पर लगाया दांव

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर महिला प्रत्याशी शारदा टंडन पर दांव लगाया है। निकाय चुनाव के लिए आप के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के छह मेयरों की सूची जारी की गई। इसमें पार्टी महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष शारदा टंडन को मेयर पद के लिए चुना है। नदेसर की रहने वाली शारदा ने बताया कि पार्टी ने पहली बार उनको मौका दिया है। शारदा लायंस क्लब तुलसी, काशी उद्योग महिला व्यापार मंडल में जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा कई सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाती आ रही हैं।
विज्ञापन

अपना दल क ने हरीश मिश्रा को बनाया प्रत्याशी

अपना दल कमेरावादी ने हरीश मिश्रा को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के निर्देश पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें