दिल्ली से आने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस 14004 शुक्रवार को साढ़े चार घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। मालदा टाउन एक्सप्रेस का एन वक्त पर प्लेटफार्म बदल दिया गया। अचानक प्लेटफार्म बदलने की सूचना के बाद चार घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
सुबह आठ बजे कैंट स्टेशन पहुंचने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस 12:30 बजे पहुंची। हालांकि कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि ट्रेन के आने से आधे घंटे पहले ही प्लेटफार्म बदलने की सूचना प्रसारित की गई थी।