फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Monsoon Rain: देर रात बनारस में झूमकर बरसे बदरा, 28 डिग्री से नीचे आया तापमान, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

Thu, 30 Jun 2022 10:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मानसून की दस्तक के बाद बीते 48 घंटे से रूक-रूक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को तापमान में कमी आने से राहत मिली है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश के बाद जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की दस्तक के बाद बीते मंगलवार से वाराणसी में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी दिन में नम पुरवा हवाओं के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। वहीं देर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने की भी सूचना है। बारिश की वजह से मौसम में ठंड घुल गई है। जिले का मौसम बेहद सुहाना हो गया है। धूप का कोई असर नहीं है।

विज्ञापन


रात में खिड़की-दरवाजा संग पंख बंद करने पर भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। गुरुवार सुबह तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। जिससे गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।  मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद  से गुरुवार अलसुबह तक 70 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है।  

मंगलवार दोपहर बाद से बदला मौसम
मंगलवार शाम 4 से 6 बजे तक बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन बुधवार भोर में फिर बारिश शुरू हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.1 की जगह 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। तेज हवा के साथ बारिश होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

बारिश से सड़कें धंसीं, जलभराव से चलना मुश्किल

बारिश के बाद कबीरचौरा क्षेत्र में धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन यह आफत बनकर आई है। शहर में कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। इसके अलावा कई जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। उधर, बीएचयू ट्रामा सेंटर परिसर में बने साइकिल स्टैंड में भी पानी भर गया है। लोगों को दोपहिया, चार पहिया खड़ी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

हर साल बरसात से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत और नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई के दावे किए जाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि पहली ही बारिश में दावों की पोल खुल गई। ग्रामीण इलाकों की कौन कहे शहर के बीच की सड़कें ही चलने लायक नहीं रह गई हैं। इसके अलावा नालियां भी जाम हैं, जिस वजह से चलने में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन

बदलता मौसम बना रहा बीमार, रखें सेहत का ख्याल

पिछले एक सप्ताह से कभी तेज धूप कभी झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। इस बदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से परेशान लोगों की संख्या अधिक है। बुजुर्ग सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है।

बारिश के बाद धूप होने की वजह से खुजली, शरीर पर दाने निकलने के साथ ही बहुत से लोग एलर्जी से परेशान हैं। दीनदयाल अस्पताल में फिजिशियन डॉ. पीके सिंह के मुताबिक, हर दिन 100 मरीजों में 30 से 40 सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान हैं। लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी जा रही है।

इधर, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर बुधवार को मरीजों की लाइन लगी रही। मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बच्चों में 30 से 40 प्रतिशत उल्टी, दस्त, डायरिया से पीड़ित हैं। कुछ बच्चों को दवाइयां दी जा रही हैं, कुछ को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें